बजट 2021, हर किसी के लिए एक अधिक मज़बूत बी सी
बजट 2021, हर किसी के लिए एक अधिक मज़बूत बी सी
एक बेहतर कल के लिए आज का निर्माण
भविष्य की ओर जाने के लिए लोगों और परिवारों की सहायता
बजट 2021 में नए निवेश शामिल हैं ताकि बाल-संभाल में सुधार कर के, जीवन को और अधिक वहन करने योग्य बना कर, ग़रीबी को घटा कर, मेल-मिलाप को उभार कर और उन सेवाओं में निवेश कर के जिन पर लोग निर्भर करते हैं, लोगों की मदद की जा सके।
ब्रिटिश कोलंबिया निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का बचाव
बजट 2021 के द्वारा स्वास्थ्य-संभाल के लिए $4 बिलियन की माली मदद के साथ आगामी तीन वर्षों के दौरान सस्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और ब्रिटिश कोलंबिया निवासियों की सुरक्षा का बचाव करना जारी रखा गया है और उन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिन पर लोग निर्भर करते हैं।
महामारी के दौरान बी सी के व्यवसायों की सहायता
बजट 2021 में स्ट्रॉन्गर बी सी आर्थिक पुन: प्राप्ति योजना द्वारा व्यवसायों के लिए आरंभ किए गए निरंतर जारी सहायता साधनों के लिए माली मदद दी गई है ताकि इस महामारी के दौरान बी सी के व्यवसायों की मदद की जा सके और उन को आर्थिक पुन:प्राप्ति के लिए तैयारी करने में सहायता दी जा सके।
महामारी के दौरान बी सी के व्यवसायों की सहायता
बजट 2021 के द्वारा उन निवेशें को प्रथमता देना जारी रखा गया है, जिन से इस महामारी के प्रति कार्यवाही करने में और एक मज़बूत आर्थिक पुन:प्राप्ति के लिए तैयारी करने में बी सी को मदद मिलेगी।
बजट सामग्री
बजट भाषण
वित्त मंत्री का ब्रिटिश कोलंबिया की विधान सभा में संबोधन
बजट न्यूज़ रिलीज़
ྴ अप्रैल, 2021) समाचार माध्यमों को भेजा गया बजट का संक्षिप्त विवरण
बजट के मुख्य अंश
पाठक अनुकूल, सुगम भाषा में बजट 2021 का संक्षिप्त विवरण
रणनीतिक योजना
सरकार की रणनीतिक योजना, जिस के द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया के प्रांत के लिए बेहद महत्वपूर्ण दूरदर्शिता, लक्ष्य और प्राथमिकता-आधारित कदम निर्धारित किए गए हैं।
मीडिया प्रस्तुति देखें
वित्त मंत्री की समाचार माध्यमों और सांझेदारों के लिए स्लाइड प्रस्तुति
डाउनलोड करने हेतु और सामग्री
ब्रिटिश कोलंबिया के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमारी योजना के बारे में और जानें।
बजट 2021 ब्रिटिश कोलंबिया निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का बचाव करने के साथ साथ, लोगों और व्यवसायों को वह सहायता-साधन मुहैया कराने पर केंद्रित है, जिन की उन को ज़रूरत है।
बी सी का निर्माण और 85,000 नई नौकरियाँ उत्पन्न करना
हम अस्पतालों, स्कूलों, हाईवे और ट्रांज़िट प्रॉजेक्टों का निर्माण करने और उन का स्तर बढ़ाने के लिए-और 85,000 नई नौकरियाँ उत्पन्न करने के लिए, पहले की अपेक्षा कहीं और अधिक निवेश कर रहे हैं।
पूरे बी सी में लोगों को परस्पर संपर्क में रखना
ग्रामीण और दूरवर्ती समुदायों में, जिन में मूलवासी समुदाय शामिल हैं, और अधिक लोगों को आपस में जोड़ने में मदद करने के लिए हम बेहतर हाई-स्पीड इन्टरनेट और सेल्ल कवरेज मुहैया करा रहे हैं-और सेवाओं और अवसरों का लाभ उठाने में उन की मदद कर रहे हैं।
और अधिक परिवारों के लिए वहन करने योग्य बाल-संभाल
हम $10 प्रति दिन वाले स्थानों की संख्या बढ़ा कर दोगुनी से अधिक कर रहे हैं, ताकि बी सी के हज़ारों परिवारों को सस्ती बाल-संभाल तक पहुँच प्रदान की जा सके, और प्रारंभिक बचपन शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की जा सके।
होम्ज़ फॉर बी सी
हम परिवारों, बुज़ुर्गों, हिंसक स्थितियों में से निकलने वाली स्त्रियों और बच्चों, विद्यार्थियों और मूलवासी लोगों के लिए और भी ज़्यादा आवास विकल्प पैदा कर रहे हैं, और मध्यम-आमदनी वाले घर-परिवारों और परिवारों के लिए 9,000 नए घर मुहैया करा रहे हैं।
ज़्यादा बड़े पार्क, और ज़्यादा कैंपसाईटें
Wहम हर वर्ष 100 नई कैंप साईटों का विस्तार कर रहे हैं, जिस से ट्रेलों और बैककंटरी बुनियादी ढांचे का विस्तार और उस में सुधार होगा, और ज़्यादा बड़े पार्कों के लिए नई भूमि शामिल की जाएगी।
बच्चों के लिए मुफ़्त ट्रांज़िट
जब पतझड़ में स्कूल शुरू होंगे, तो 12 या उस से कम उम्र के बच्चे सार्वजनिक यातायात साधनों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगे। परिवार हर बच्चे के पीछे $672 प्रति वर्ष तक की बचत कर सकेंगे।
लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रखना
इस कोविड-19 महामारी के प्रति हमारी कार्यवाही में मदद के लिए हम $900 मिलियन की और राशि आरक्षित रख रहे हैं-ताकि लोगों का बचाव करना जारी रखा जा सके और बी सी के इतिहास में वैक्सीन का सब से बड़ा वितरण मुहैया कराया जा सके।
युवा लोगों के लिए अवसर
युवा लोगों के लिए रोज़गार और प्रशिक्षण के अवसरों में सहायता करने के लिए और पोस्ट-सेकंडरी शिक्षा में सहायता करने के लिए माली मदद देने के लिए हम मिलियनों का निवेश कर रहे हैं।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं
हम बी सी के इतिहास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक का सब से बड़ा निवेश कर रहे हैं, जिस से स्कूलों में और अधिक मानसिक स्वास्थ्य सहायता-साधन मुहैया कराए जाएंगे और व्यसनलिप्तता के संकट के प्रति कार्यवाही का दायरा बढ़ाया जाएगा।
मेल-मिलाप
हम मूलवासी लोगों के साथ भागीदारी द्वारा सहयोग कर रहे हैं, ताकि अर्थपूर्ण मेल-मिलाप की ओर कदम बढ़ाए जाएँ और स्वास्थ्य-संभाल क्षेत्र में व्यवस्थागत नस्लवाद का समाधान किया जा सके। हम मूलवासी परिवारों के लिए सांस्कृतिक लिहाज़ से उचित बाल-संभाल स्थान बना रहे हैं, और मूलवासी समुदायों के लिए हुनर प्रशिक्षण में निवेश कर रहे हैं।
बेहतर स्वास्थ्य-संभाल
हम बी सी की स्वास्थ्य-संभाल व्यवस्था को मज़बूत बना कर लोगों के स्वास्थ्य का बचाव करने के अपने कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं- जिस के द्वारा नए तत्काल और प्राथमिक देखभाल केंद्र खोले जा रहे हैं, आप्रेशनों के प्रति रणनीति का विस्तार किया जा रहा है, और हज़ारों अतिरिक्त स्वास्थ्य-संभाल कामगारों की भरती की जा रही है।
बी सी के व्यवसायों की सहायता
छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए माली मदद द्वारा स्ट्रॉन्गर बी सी आर्थिक पुन:प्राप्ति योजना को आगे बढ़ा कर, कामगार भरती करने के लिए टैक्स राहतों से, ऑनलाइन बिक्री के लिए व्यवसायों की सहायता के लिए माली मदद से, उपकरणों पर पी एस टी की छूट दे कर और इन बी सी-जो सामर्थ्य बढ़ाने के लिए व्यवसायों की मदद करने के लिए नई निधि है-का आरंभ कर के, हम व्यवसायों की स्थिति अनुसार ढलने और प्रगति करने में सहायता कर रहे हैं।
"कोविड-19 के बाद फिर पटरी पर आने के लिए हम सभी को मिल कर काम करना होगा। ऐसा करने के लिए हमें एक दूसरे का ख़्याल रखना पड़ेगा, और उन लोगों का हाथ पकड़ना होगा जिन को इस महामारी ने तबाह कर दिया है। बजट 2021 लोगों की इस समय मदद करने, और एक मज़बूत आर्थिक पुन:प्राप्ति के लिए स्थितियां उत्पन्न करने पर आधारित है।"