बजट 2021 में उन निवेशों को प्रथमता देना जारी रखा गया है, जो महामारी के प्रति कार्यवाही करने के लिए और एक मज़बूत आर्थिक पुन:प्राप्ति के लिए तैयारी करने में बी सी की सहायता करते हैं। यह निवेश उन $10 बिलियन में बढ़ोतरी करते हैं जो इस महामारी के शुरू होने से ले कर लोगों, व्यवसायों और समुदायों को सहायता देने के लिए प्रदान किये गए हैं।
मजबूत आर्थिक पुनःप्राप्ति और हमारे भविष्य में निवेश
मज़बूत आर्थिक पुन:प्राप्ति और हमारे भविष्य में निवेश
बजट 2021 द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूलों, और हाईवे एवं ट्रांज़िट प्रॉजेक्टों का बेहद ज़रूरी स्तर बढ़ा कर उचित बुनियादी ढांचा स्थापित हो सके। इस में कर-दाता द्वारा प्रदान सहायता के रूप में $26.4 बिलियन के रिकार्ड-स्तरीय पूँजीगत निवेश प्रदान किए गए हैं, जिन से तीन-वर्षीय योजना के दौरान 85,000 से अधिक नौकरियाँ उत्पन्न होने की आशा है।
बजट 2021 में कर-दाता द्वारा प्रदान सहायता के रूप में $26.4 बिलियन के रिकार्ड-स्तरीय पूँजीगत निवेश प्रदान किए गए हैं, जिन के साथ तीन-वर्षीय योजना के दौरान 85,000 से अधिक नौकरियाँ उत्पन्न होने की आशा है।
यह निवेश सरकार की ओर से पहले ही बेहद ज़रूरी बुनियादी ढांचे में किए गए ऐतिहासिक निवेशों को आगे बढ़ाते हैं। इस के द्वारा दोनों मौजूदा प्रॉजेक्टों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि लोग तुरंत काम पर वापस जा सकें, और यातायात, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में नए निवेशों के द्वारा दीर्घ-कालीन पुन:प्राप्ति की नींव मज़बूत बनाई जा सके।
बजट 2021 में यह निवेश भी किए गए हैं:
- $40 मिलियन, ताकि और ज़्यादा ग्रामीण और दूरवर्ती समुदायों के लिए, जिन में मूलवासी समुदाय भी शामिल हैं, हाई-स्पीड इन्टरनेट और सेलुलर कवरेज मुहैया कराया जा सके।
- $83 मिलियन की संचालन और पूँजीगत माली मदद बी सी पार्क्स के लिए, ताकि ट्रेलों और बैककंटरी बुनियादी ढांचे का दायरा बढ़ाया जा सके और इन में सुधार किया जा सके, नई कैम्पसाइटों का विस्तार किया जा सके, पार्कों का आकार बढ़ाने के लिए नई ज़मीन ख़रीदी जा सके, डिस्कवर कैंपिंग की आरक्षण व्यवस्था में सुधार किया जाए, और पार्कों के मौजूदा बुनियादी ढांचे में सहायता दी जा सके।
- $30 मिलियन, ताकि बी सी के कॉन्फ़ेडरेशन में शामिल होने की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर किये जाने वाले उपक्रमों में सहायता दी जा सके।
- इन-बीसी स्ट्रेटजिक इनवेस्टमेंट निधि के लिए तीन वर्षों के दौरान, वित्त-पोषण के लिए $500 मिलियन रखे गए हैं ताकि बी सी में उच्च-विकास सामर्थ्य वाले व्यवसाय, प्रतिभा और बढ़िया नौकरियाँ आकर्षित की जा सकें और स्थिर रखी जा सकें ।
- $100 मिलियन भी हैं, जो पतझड़ में ऐलान की गई छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए अनुदान के रुप में माली मदद का हिस्सा है, और पर्यटन संचालकों के लिए नियोजित है।बजट 2021 में इन-बीसी स्ट्रेटजिक इनवेस्टमेंट निधि के लिए तीन वर्षों के दौरान, वित्त-पोषण के लिए $500 मिलियन रखे गए हैं ताकि बी सी में उच्च-विकास सामर्थ्य वाले व्यवसायों, प्रतिभा और बढ़िया नौकरियाँ को आकर्षित करने और स्थिर रखने में सहायता मिल सके।
बी सी की क्लीन-बी सी द्वारा एक और ज़्यादा हरित पुन:प्राप्ति के लिए तैयारी
बजट 2021 उस प्रगति को आगे बढ़ाता है जो हम ने एक और ज़्यादा स्वच्छ, और ज़्यादा मज़बूत अर्थव्यवस्था उत्पन्न करने के द्वारा की है, जिस के लिए उत्सर्जन घटाने के लिए अधिकतर $506 मिलियन का निवेश किया गया है, शुद्ध ऊर्जा और क्लीनटेक में निवेश किया गया है, और जलवायु परिवर्तन के लिए तैयारी की गई है। स्ट्रॉन्गर बी सी आर्थिक पुन:प्राप्ति योजना द्वारा, हम ने जलवायु परिवर्तन प्रॉजेक्टों में $190 मिलियन का निवेश किया है ताकि रोज़गार और एक और ज़्यादा स्वच्छ, स्थिति अनुरूप और अधिक ढल सकने वाली अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया जा सके। बजट 2021 में शामिल की गई माली मदद के साथ क्लीन बी सी के लिए निर्धारत कुल माली मदद, जिस में स्ट्रॉन्गर बी सी भी शामिल है, 2019/20 से ले कर तकरीबन $2.2 बिलियन तक पहुँच गई है।
- इन निवेशों से यातायात में उत्सर्जन घटेगा, अल्प-कार्बन नवरीति मज़बूत होगी, नाज़ुक वाटरशेडों और प्राकृतिक वास को पूर्वावस्था प्राप्ति और सुरक्षा मिलेगी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ साथ इस के प्रभावों के लिए तैयारी की जा सकेगी।
अधिक स्वच्छ यातायात
और ज़्यादा स्वच्छ वाहनों की ओर परिवर्तित होने में निरंतर निवेश, जिस के लिए ज़ीरो-उत्सर्जन वाहनों, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों, प्रौद्योगिकी विकास और स्कूल बसों, फ़ैरियों और सरकारी फ़्लीटों के विद्युतीकरण के लिए प्रोत्साहन में मदद देने के लिए $130 मिलियन रखे गए हैं, जिस में शामिल है:
- $94 मिलियन, गो इलेक्ट्रिक प्रोग्राम के अंतर्गत, जिस से ज़ीरो-उत्सर्जन वाहन, चार्जिंग स्टेशन खरीदने के लिए छूटें प्रदान की जाएंगी और हेवी-ड्यूटी वाहनों के व्यापारीकरण में सहायता दी जाएगी।
- $18 मिलियन, क्रियाशील यातायात बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए, जैसे कि बाइक लेन, साइड वाक और मल्टी-यूज़ पाथवे।
- इलेक्ट्रिक बाइकों पर पी एस टी की छूट, जिस से ब्रिटिश कोलंबिया निवासियों को अनुमानित $7 मिलियन की सालाना बचत होगी।
- $10 मिलियन, ताकि फ्यूल की कार्बन तीव्रता को घटाने के लिए और यहाँ बी सी में हाईड्रोजन अर्थव्यवस्था के विकास के लिए आगे और नीति विकसित की जा सके।
बेहतर इमारतें, और ज़्यादा मज़बूत समुदाय
बजट 2021 द्वारा इमारतों में ऊर्जा-कुशलता, बेहतर शहरी योजनाबंदी और दूरवर्ती और मूलवासी समुदायों में डीज़ल का प्रयोग घटाने के लिए माली मदद में बढ़ोतरी कर के समुदायों को और अधिक स्वच्छ, और अधिक मज़बूत बनाने में सहायता दी जा रही है।
उद्योगों और क्लीनटेक से सहयोग
- • $96 मिलियन, क्लीन-बी सी प्रोग्राम के लिए, ताकि उद्योग उत्सर्जन घटा सकें, क्लीन-टेक क्षेत्र का दायरा और बढ़ा सकें, और स्वच्छ अर्थव्यवस्था में विश्वव्यापी प्रतियोगितात्मकता को मज़बूत बना सकें।
- • $60 मिलियन, ताकि फेडरल सरकार के साथ भागीदारी के अवसरों का दायरा बढ़ाने के लिए सेंटर फॉर इनोवेशन एंड क्लीन एनर्जी को सहायता दी जा सके और क्लीनटेक निवेश किए जा सकें।
- • सेंटर फॉर इनोवेशन एंड क्लीन एनर्जी बी सी में स्वच्छ प्रौद्योगिकी के विकास और व्यापारीकरण में मदद करेगा- जिस से बढ़िया नौकरियाँ उत्पन्न होंगी और अल्प-कार्बन भविष्य की ओर परिवर्तित होने में सहायता के लिए प्रौद्योगिकी के विकास की गति तेज़ होगी।
- • $4 मिलियन, ताकि क्लाइमेट एक्शन सेकरेट्रीएट जलवायु के प्रति कार्यवाही के लिए उपाय विकसित करने में मदद कर सके, जिस से शुद्ध, समावेशी आर्थिक विकास मज़बूत होगा।
जलवायु अनुकूलता और तैयारी
प्रांतीय सरकार जलवायु संबंधित तैयारी और अनुकूलता को मज़बूत करने के लिए प्रगतिशील उपक्रमों में निरंतर निवेश कर रही है, जिस के लिए $6 मिलियन रखे गए हैं, ताकि जलवायु संबंधित खतरों के प्रति बेहतर कार्यवाही करने के लिए आगे चल कर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को घटाने के लिए बी सी की जलवायु तत्परता और अनुकूलता रणनीति के प्रथम पड़ाव में सहायता दी जा सके।